Uncategorized

परिजनों के डांट से क्षुब्ध 13 साल की छात्रा ने खाया ज़हरीला पदार्थ, सिम्स में इलाज के दौरान तोड़ा दम, रतनपुर के गढ़वट की घटना..

भुवनेश्वर बंजारे
बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़वट में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर घर में डांट पड़ने से क्षुब्ध होकर जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली 13 वर्षीय छात्रा की सिम्स में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक का माहौल है।
मृत छात्रा की पहचान रितिका चन्द्राकर, पिता दीपक कुमार, निवासी ग्राम गढ़वट, थाना रतनपुर के रूप में हुई है। रितिका कक्षा आठवीं में पढ़ाई कर रही थी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई-लिखाई को लेकर परिजनों द्वारा घर में डांट लगाए जाने के बाद उसने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।
छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर स्थित सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और आज उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिम्स चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

BREAKING