सीपत में बीट चौपाल आयोजित, पुलिस ने ग्रामीणों से किया संवाद, साइबर फ्रॉड, नशामुक्ति, यातायात नियम और सुरक्षा पर दी जागरूकता।

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम हरदाडीह में लगा बीट चौपाल उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा आम जनता से पुलिस से सीधे संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जिले में बीट प्रणाली लागू की गई है और पुलिस अधिकारी/ आरक्षकों द्वारा सीधे गांव और मोहल्ले जाकर जनता से मिलकर उनकी समस्या सुनकर उसका निराकरण किया जा रहा है

और आम जनता को नशे के दुष्प्रभाव,यातायात नियमों की जानकारी,साइबर फ्रॉड के संबंध में जाकरुक किया जा रहा है इसी क्रम में एसडीओपी मस्तूरी लालचंद मोहले और थाना प्रभारी सीपत राजेश मिश्रा और स्टॉफ के द्वारा ग्राम हरदादीह में बीट चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्या की जानकारी लेकर उसका निराकरण किया गया और उन्हें नशा मुक्ति,यातायात जागरूकता,साइबर फ्रॉड के संबंध में जागरूक किया गया

सीसीटीवी कैमरे का महत्व बता कर घरों ,दुकानों में कैमरा लगवाने प्रोत्साहित किया गया गांव में अनजान संदिग्ध व्यक्तियों के आने पर बीट प्रभारी और बीट आरक्षकों की इसकी सूचना देने बताया गया बिलासपुर जिले में चलाए जा रहे बीट व्यवस्था की पूरे राज्य में प्रशंसा हो रही है और इस बीट प्रणाली से अपेक्षित अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं आगे भी बीट प्रणाली को और सशक्त रूप से पूरे जिले में लागू किया जाएगा ताकि आम जनता का सहयोग लेकर अपराधों में कमी लाई जा सके।


