सीपत
सीपत पुलिस की कार्रवाई: बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाला बदमाश गिरफ्तार

सीपत – थाना क्षेत्र के ग्राम कुकदा में सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का बटनदार चाकू जब्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम कुकदा में एक युवक हाथ में धारदार बटनदार चाकू लेकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीपत ने तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनाथ सूर्यवंशी (26 वर्ष) पिता रामेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी, निवासी ग्राम कुकदा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


